रांची, जुलाई 12 -- नामकुम, संवाददाता। खिजरी के पूर्व विधायक स्व. उमराव साधो कुजूर की 43वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को नामकुम सदाबहार चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत लोंदई पाहन और पइनभोरा बिरसा पाहन द्वारा पारंपरिक विधि से पूजा कर की गई। इसके बाद पूर्व विधायक की प्रतिमा पर उनकी धर्मपत्नी तुलसी कुजूर, लाल कालीचरण नाथ शाहदेव, राजकिशोर महतो समेत अन्य अतिथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरती कुजूर ने की, जबकि संचालन उप मुखिया सुजीत सिन्हा ने किया। सभा में वक्ताओं ने स्व. कुजूर को जनता का सच्चा प्रतिनिधि बताया और उनके आदर्शों को याद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.