आदित्यपुर, अक्टूबर 5 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के पान दुकान चौक के पास शनिवार शाम 7.30 बजे ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के छोटे पुत्र यश सिंह पर जानलेवा हमला हुआ। हमला एक 407 ट्रक के चालक ने किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि यश अपनी पत्नी के साथ घर से कही जा रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसपर कहासुनी शुरू हो गई और ट्रक चालक ने डंडे से यश पर हमला कर दिया। इस हमले में यश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक जमशेदपुर के हुरलुंग निवासी रवींद्र कर्मकार को कब्जे में ले लिया। वहीं, घायल यश को एमजीएम में इंजुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.