पटना, जुलाई 21 -- जदयू के पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। मौके पर कृष्णा अल्लावारू ने दावा किया कि बिहार की सत्ता दिल्ली से भाजपा चला रही है। आरोप लगाया कि जाली दवाओं के कारोबार मामले में दोष सिद्ध होने के बाद भी मंत्री जिवेश कुमार को राज्य मंत्रिमंडल से नहीं हटाया जा रहा है। राजेश राम ने कहा कि राज्य में अपराध रोकने में सरकार विफल है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण मामले पर विधानसभा में विपक्षी दलों के सदस्य सत्ता पक्ष के लोगों को सदन में घुसने से रोकेंगे। राज्य के मतदाताओं को मतदान से रोकने की साजिश की जा रही है। विनोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.