पटना, सितम्बर 27 -- पूर्व विधान पार्षद बाल्मीकि सिंह अपने समर्थकों के साथ जन सुराज में शामिल हो गए। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पीला गमछा ओढ़ाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा ने बताया कि कई राजनीतिक दलों से जुड़े नेता शनिवार को शामिल हुए। इनमें पटना साहिब में जदयू के पूर्व विधानसभा प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता रहे नवीश नवेंद्र के अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव व मुखिया देवेंद्र कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष युगल किशोर महतो, रौशन यादव और हरिकिशोर साव आदि शामिल रहे। साथ ही भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के मुकेश सिंह ने भी जन सुराज का साथ देने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.