उन्नाव, जनवरी 8 -- पुरवा। अचलगंज पुरवा के मध्य गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर निकास मार्ग बनाने को लेकर पूर्व विधानसभा स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित ने औद्योगिक विकास मंत्री और यूपीडा के प्रभारी नन्दगोपाल गुप्ता नंदी को पत्र भेजा है। स्थानीय निवासियों के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी ने पूर्व विधानसभा स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित को पत्र देकर आग्रह किया था कि राजमार्ग संख्या 173 पुरवा अचलगंज के मध्य से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर पुरवा अचलगंज के मध्य निकास मार्ग बनवाने का आग्रह किया था। जिस पर हृदयनारायण दीक्षित ने औद्योगिक विकास मंत्री व यूपीडा के प्रभारी नन्द गोपाल गुप्ता को पत्र भेजकर गंगा एक्सप्रेसवे पर कट बनवाने को कहा है। मंत्री ने क्षेत्रीय लोगों के लिए निकास की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.