औरंगाबाद, मार्च 12 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर के पूर्व वार्ड पार्षद एवं वरिष्ठ पत्रकार जगन्नाथ प्रसाद कांस्यकार के निधन पर स्थानीय लोगों ने गहरा शोक जताया है। नप के पूर्व स्टैंडिंग कमेटी सदस्य सह वार्ड पार्षद डॉ. केदारनाथ सिंह, वार्ड पार्षद पुष्पा कुमारी,अधिवक्ता ललन सिंह, कुमार नरेंद्र देव और राजाराम प्रसाद दाउदनगर से झारखंड के जपला पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इन लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और समाज सेवा व पत्रकारिता में उनके योगदान को याद किया। डॉ. सिंह ने कहा कि जगन्नाथ प्रसाद कांस्यकार दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 12 कसेरा टोली के निवासी थे और नगर पर्षद में वार्ड पार्षद भी रहे थे। उनके निधन से सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। डॉ. केदारनाथ सिंह ने कहा, वे हमेशा समाज की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.