गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- लोनी, वरिष्ठ संवाददाता। लोनी थानाक्षेत्र में सुपारी लेकर सेवानिवृत्त वायुसैनिक की हत्या करने के आरोपी सिपाही ने गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी। अशोक विहार कॉलोनी निवासी योगेश कुमार की 26 दिसंबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार दो आरोपी हत्या के बाद बाइक को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर योगेश के पड़ोसी अरविंद को गिरफ्तार किया था। अरविंद को योगेश के ही बेटे नितेश और गुड्डू ने पिता की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। अरविंद ने यूपी पुलिस के सिपाही एवं अपने जीजा नवीन के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। अरविंद ने 17 साल पहले पिता के साथ मिलकर अपने चाचा व उनके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.