मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्व वीसी स्व.राजदेव सिंह की पुत्री शिक्षिका रीना कुमारी के गले से बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने सोने की चेन और लॉकेट झपट ली। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा नवल किशोर नगर का है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात में कोढ़ा गिरोह के शातिरों के शामिल होने का शक है। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रीना मझौली खेतल उच्च विद्यालय से पढ़ाकर घर लौट रही थी। खबड़ा में एनएच पर उतरने के बाद उन्होंने अपने मेड को वहां पर बुलाया। फिर वहां से दोनों साथ में पैदल घर जा रही थीं। घर से महज कुछ दूर पहले बाइक सवार दो अपराधी गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन अपराधी बाइक तेज कर एनएच होते हुए खबड़ा मंदिर के तरफ भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.