मुंगेर, दिसम्बर 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पूर्व रेलवे, कोलकाता के महाप्रबंधक मिलिंद देवउसकर के जमालपुर आगमन पर मुंगेर चैम्बर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष अशोक सितारिया के नेतृत्व में उनसे मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। मौके पर महाप्रबंधक ने ज्ञापन की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। जीएम ने भी चैम्बर से स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान को मजबूत करने के लिए रेलवे के साथ सहयोग बढ़ाने की अपील की। उन्होंने अनुरोध किया कि, चैम्बर जमालपुर स्टेशन परिसर में एक पुरुष लघुशंकालय का निर्माण कराए, जिसके लिए रेलवे जमीन उपलब्ध कराएगा। चैम्बर ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अशोक सितारिया, कार्यकारी सचिव ऋषभ मिश्रा, रेलवे उपसमिति चेयरमैन प...