देवघर, नवम्बर 9 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा और त्योहारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने तीन नई अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें हावड़ा-रक्सौल, सियालदह-जयनगर और आसनसोल-गया के बीच चलाई जाएंगी। इन सभी ट्रेनों का ठहराव आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह पर रहेगा। पहली ट्रेन हावड़ा-रक्सौल स्पेशल (03039/03040) हावड़ा-रक्सौल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03039 दिनांक 10 नवम्बर 2025 को हावड़ा से शाम 15:15 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 08:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 03040 11 नवम्बर को रक्सौल से 11:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 05:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन सियालदह-जयनगर स्पेशल (03189/03190): सियालदह-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.