धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन की ओर से पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिख कर धनबाद होते हुए नए रूटों पर ट्रेन चलाने की मांग की गई है। संगठन ने धनबाद होते हुए टाटानगर-देवघर इंटरसिटी, जसीडीह-बरकाकाना इंटरसिटी, जसीडीह-चोपन इंटरसिटी तथा सियालदह से धनबाद के लिए नई ट्रेन की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष कुमार अभिषेक, सचिव नैयर इमाम और कोषाध्यक्ष छोटी कुमारी की ओर से दिए गए पत्र में कई तार्किक मांग उठाई गई हैं। जसीडीह-वास्को द गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग की गई है। साथ ही कोरोनाकाल के बाद दोपहर वाली बंद हुई आसनसोल-धनबाद मेमू को फिर से चलाने, आसनसोल-रांची मेमू को धनबाद-कतरास होकर चलाने, देवघर-अगरतला एक्सप्रेस, आसनसोल-दीघा एक्सप्रेस और आसनसोल-हल्दिया सुपरफास्ट का विस्तार धनबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.