सहारनपुर, जुलाई 27 -- सहारनपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी का सहारनपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि संजय जोशी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में एक प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात वह देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर प्रस्थान कर रहे थे, इसी दौरान उनका सहारनपुर स्टेशन पर अल्प ठहराव हुआ। पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद दल के नेता मुकेश गक्खड़, पूर्व पार्षद दल नेता संजय गर्ग, पार्षद अनिल गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में जोशी से मुलाकात को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.