शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को रामचंद्र मिशन आश्रम पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूर्व राष्ट्रपति पहले भी आश्रम आकर बाबूजी की समाधि स्थल पर दर्शन कर चुके हैं। इस बार उनका तीन दिवसीय प्रवास प्रस्तावित है। कार्यक्रम को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। उनके ठहरने के स्थान की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। एसपी राजेश द्विवेदी, सिटी एसपी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत ने आयोजक कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता की। हेलीपैड और हनुमत धाम क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, ड्यूटी प्वाइंट्स, सीसीटीवी व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.