गढ़वा, दिसम्बर 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विश्वकर्मा समाज ने टंडवा स्थित सुरेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर गुरुवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त अवसर पर देश के सातवें राष्ट्रपति के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। सुरेंद्र ने कहा कि पहले उनका नाम ज्ञानी सिंह था। कई बार जेल जाने कारण उनका नाम ज्ञानी जैल सिंह हो गया। उनका राजनीतिक सफर बहुत लंबा रहा। पंजाब के मुख्यमंत्री से देश के राष्ट्रपति पद तक का सफर किया। उन्होंने लोगों से ज्ञानी जैल सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात कही। उक्त अवसर पर आनंद विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, राम मिलन विश्वकर्मा, बाबू लोहार, शिवना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.