हजारीबाग, दिसम्बर 25 -- हजारीबाग प्रतिनिधि झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज जिला कमेटी ने भारत के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनयी गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हज़ारीबाग में निवास करनेवाले प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यक्ष, प्रखण्ड सचिव, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण चढ़ाकर श्रद्धांजलिअर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष यदु राणा ने किया तथा मंच संचालन विश्वकर्मा समाज के जिला महासचिव बृजलाल राणा ने किया। विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्य...