हाजीपुर, मार्च 29 -- पातेपुर। संवाद सूत्र पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के तेंदा गांव में दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। पूर्व राज्य सभा संसद सह अल करीम यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर असफाक करीम के पैतृक आवास पर इफ्तार पार्टी में हजारों लोग शामिल हुए। इस मौके पूर्व सांसद ने कहा कि रमजान पवित्र महीना है। ईश्वर निराकार है, इस पवित्र महीना में खाना और खिलाना पुण्य का काम होता है। इफ्तार पार्टी भाई चारा का संदेश देता है। इसमें अमीर गरीब हिंदू मुस्लिम सभी समुदाय के लोग शामिल होते हैं। इस मौके पर मो.अली इमाम, मो मकसूद साहब, इलेमन मुस्तफा, समीर रहमानी, बरकाती, इंद्रजीत पासवान, डॉक्टर कृष्णा पासवान, अविनाश पासवान समेत पातेपुर प्रखंड क्षेत्र महुआ, चेहराकलां कटिहार के लोग इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.