अलीगढ़, जून 25 -- उत्तर प्रदेश सरकार बेशक जीरो टॉलरेंस का दावा कर रही हो लेकिन सरकारी कार्यालयों का हाल किसी से छुपा नहीं है। इसी क्रम में जिलेभर में लेखपालों द्वारा रिश्वत लेने के मामले पकड़े जा चुके हैं। अब ताजा मामला अलीगढ़ में भी एक लेखपाल से ही जुड़ा हुआ है, जिसमें पूर्व राज्यमंत्री से ही 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग ली गई। मामला 25 साल पहले खरीदी गई भूमि से जुड़ा है। इस प्रकरण में मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिए हैं। पूर्व राज्य मंत्री ओमप्रकाश नायक एससी एसटी आयोग के सदस्य रह चुके हैं। बीते दिनों पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी से लखनऊ जाकर शिकायत की। कहा कि उनके द्वारा तहसील कोल के अकराबाद के गांव दुभिया में संस्था बंजारा विकास समिति के सचिव होने के नाते दो एकड़ जमीन वर्ष 2001 में खरीदी थी। जिसका बैनामा बतासो देवी ने किया। बैनाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.