अलीगढ़, अगस्त 6 -- अलीगढ़। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का राम मनोहर लोहिया अस्पताल में देहांत हो गया। वह राज्यपाल गोआ, उड़ीसा बिहार, मेद्यालय व पूर्व उपराज्यपाल जम्मू कश्मीर व पूर्व लोक सभा सदस्य अलीगढ़ क्षेत्र रह चुके थे। सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता इ. विनोद कुमार गर्ग ने बताया कि देश के एक मानवतावादी दृषिकोण के राजनीति का अस्त होना पूरे प्रदेश व देश की जनता के लिए एक दुखद समाचार है। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...