पटना, अगस्त 5 -- राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक प्रकट किया है। मंगलवार को जारी बयान में राजद नेताओं ने कहा कि किसान नेता सत्यपाल मलिक के निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। वे कर्मठता और ईमानदारी के साथ किसानों के हितों और उनके हक में हमेशा आवाज़ बुलंद करते रहे। जम्मू कश्मीर का राज्यपाल रहते हुए भी उन्होंने सच्चाई से कभी समझौता नहीं किया। राष्ट्र ऐसे नेता को हमेशा याद रखेगा। सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ. कांति सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.