नोएडा, फरवरी 3 -- नोएडा। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के सेक्टर-51 स्थित आवास पर मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान कुश्ती और पैरा खेलों के विकास को लेकर चर्चा हुई। नोएडा में प्रो रेसलिंग लीग के सफल आयोजन पर कलराज मिश्र ने बधाई दी। इस दौरान दोनों के बीच पैरा खेलों के विकास के लिए भविष्य में होने वाले कार्यों पर भी बातचीत की। ताकि पैरा ओलंपिक में खिलाड़ी और भी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करे। शहर में पैरा खेलों के आयोजन, सुविधाएं, उपकरण, आदि की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...