गढ़वा, जनवरी 31 -- कांडी। भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे व अन्य ने एक ही योजना को दुबारा शिलान्यास किए जाने को गलत बताते हुए संबंधित विभाग पर आरोप लगाते हुए उसे घोर लापरवाही बताया है। भाजपा नेताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि चटनियां डैम के पास पंडी नदी पर क्षेत्रीय विधायक ने पुल निर्माण का शिलान्यास किए हैं। उक्त योजना का शिलान्यास तत्कालीन विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के द्वारा 30 सितंबर 2024 को किया गया था। विधायक कोई नया योजना लाकर शिलान्यास करें। उक्त विषय में ग्रामीण विकास विभाग के एई संदीप रंजन ने बताया कि पूर्व में इस योजना का कार्यादेश प्राप्त नहीं था। जब इस योजना का कार्यादेश प्राप्त हुआ तो विभाग ने शिलान्यास कराया है। मौके पर अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...