भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर। अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर निगम के अभियान को निगम की पूर्व मेयर डॉ. वीणा यादव ने ही आईना दिखाया है। उन्होंने कहा है कि नागरिकों को पहले सुविधा देनी चाहिए, तब पेनाल्टी लगाने का अधिकार है। मैं भी मेयर थी और 20 साल पहले पार्किंग की योजना बनायी और जो संभव था वह कराया। अभी निगम ने पार्किंग कहां बनायी है, बताए? आखिर बाजार जाने वाले लोग, डॉक्टर के पास आने वाले लोग अपनी गाड़ी कहां खड़ी करेंगे। दो दिन पूर्व मेयर के आवास के सामने से निगम की टीम ने एक कार को टो कर साथ ले गई थी और यह गाड़ी पूर्व मेयर के मामा ससुर की थी। इस पर डॉ. वीणा ने कहा कि बात गाड़ी की नहीं है। गाड़ी तो मैंने निगम को गिफ्ट कर दिया। सवाल जन सुविधा की है। पार्किंग की सुविधा है नहीं तो ऐसी कार्रवाई कैसे सफल होगी। पूरे शहर में थाने के बाहर जब्त गाड़ियों...