पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर। महापौर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने अपने पति सह पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर तथा परिजनों के साथ मेदिनीनगर में मतदान किया। इस दौरान पूर्व महापौर ने कहा कि शहरवासियों से बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मेदिनीनगर को विकसित, स्वच्छ और समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ उन्होंने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया है। जनता का एक-एक वोट शहर के सुनहरे भविष्य की नींव है। सभी मतदाताओं से आग्रह है कि देर न करें, सपरिवार अपने बूथ पर जाएं और निर्भीक होकर मतदान करें। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...