मऊ, जून 7 -- मऊ, संवाददाता। प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय माऊरबोझ में स्व. शांति देवी बहुउद्देशीय शेड का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में इसरो के अंतरिक्ष केन्द्र अहमदाबाद से लौटे बच्चों से मुलाकात करके उनके अनुभव को साझा किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ देश तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि पहले विद्यालयों में बैठने और सीखने की समुचित व्यवस्था नहीं थी, लेकिन आज स्कूलों का वातावरण पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक और प्रेरणादायक है। पूर्व मुख्य सचिव ने परिषदीय विद्यालय के उन बच्चों से मुलाकात किया जो हाल ही में इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद का भ्रमण कर लौटे थे। घोसी के माऊरबोझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.