लातेहार, अगस्त 5 -- गारू, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गारू प्रखंड में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिप सदस्य जीरा देवी के आवास पर शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में जिप सदस्य जीरा देवी, बीस सूत्री सदस्य अशोक पासवान, मनोज उरांव, मुखिया अजय टोप्पो, अरविंद जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिशोम गुरु के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.