कोडरमा, अगस्त 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में कोडरमा के बिशनपुर रोड स्थित किडजी विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। किडजी की निदेशिका ब्यूटी सिंह ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि, "ईश्वर गुरुजी की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।" इस शोक सभा में विद्यालय की शिक्षिकाओं में बबीता सिंह, पम्मी सिन्हा, नरगिस मैम, अंकित सर, अखिलेश सर, संदीप बरनवाल, पृथ्वीराज, पुरवा सिन्हा, प्रिया कुमारी, मधु कुमारी, अमृता, जूली, माधुरी मैम, नीतू सिन्हा, नेहा कुमारी, विनीता मैम, संतोषी मैम, रानी, चंचला, रिया, शारदा, तमन्ना, इशिका, इशिता गुप्ता, ममता आदि उपस्थित थीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.