साहिबगंज, जून 22 -- साहिबगंज। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का 22 जून को बरहेट आगमन होगा। दुमका से सड़क मार्ग से पहले उनका आगमन भोगनाडीह होगा। जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अमर शहीद सिदो कान्हू को श्रद्धा सुमन अर्पण करने के बाद भोगनाडीह में वंशज परिवार से मुलाकात कर वार्ता करेंगे। वहां से शहीद स्थल जाएंगे। दोपहर 12.30 बजे प्रखंड के सिमड़ा गांव पहुंचेंगे। वहां सिदो कान्हू संथाल आदिवासी ओवार राकाप संगठन की ओर से आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से दोपहर 3.40 बजे साहिबगंज परिसदन आगमन होगा। यहां भोजन व अल्पविश्राम के बाद रेल मार्ग से रांची प्रस्थान कर जाएंगे। इसबीच भाजपा के साहिबगंज नगर अध्यक्ष संजय पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.