घाटशिला, सितम्बर 1 -- बहरागोड़ा।झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड के गामारिया गांव के आंदोलनकारी सह उनके करीबी सौमित्र ओझा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने सौमित्र ओझा के पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। विदित हो कि आंदोलनकारी सौमित्र ओझा के पिता स्व. चितरंजन ओझा का हाल ही में निधन हो गया था। इस दुखद सूचना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन स्वयं उनके आवास पर पहुंचे और परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है। परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखना होगा। पूरी पार्टी और हम सब इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। उनकी मौजूदगी से परिवारजनों को ढांढस मिला। चंपई सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को शक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.