आदित्यपुर, जनवरी 29 -- -कार्यक्रम में गुरुजी को दी श्रद्धांजलि गम्हरिया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान देने की घोषणा पर झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लड्डू बांट कर स्वागत किया। टायो गेट स्थित सरना उमूल में झामुमो जिला संगठन सचिव अमृत महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गुरुजी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके कार्यकालों की गाथा सुनाई गई। शिक्षाविद सह बीएचयू के एचओडी राजू मांझी ने कहा कि झारखंड आंदोलन के नायक और आदिवासी संघर्षों के असली नायक को यह सम्मान मिलना आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण में शिबू सोरेन की अग्रणी भूमिका रही है। उनका संपूर्ण जीवन ही संघर्ष की गाथा है। झारखंड के लोगों को शिबू सोरेन से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने य...