पटना, दिसम्बर 31 -- राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर, युवा संभाग के बैनर तले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय की 127वीं जयंती मनी। जयंती कदमकुआं स्थित बंशी कुंज में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा संभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राजद प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद सिन्हा ने की और संचालन अधिवक्ता अमिताभ ऋतुराज ने किया। स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सिन्हा ने कहा कि स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय विलक्षण प्रतिभा के धनी और दूरदर्शी नेता थे। उनके अन्दर अद्भूत प्रशासनिक क्षमता थी। अमिताभ ऋतुराज ने कहा कि स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय कुशल प्रशाषक थे। उनके विचार की प्रांसगिकता आज भी है। मौके पर कुमार सुन्दरम, डॉ. धीरज सिन्हा, अधिवक्ता पंकज सिन्हा, चंदन कुमार, संजीव सिन्हा, धीरज श्रीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.