हजारीबाग, जनवरी 7 -- बरही प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का बरही चौक पर सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद मनीष जायसवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व में भाजपा के सांगठनिक मजबूती के लिए प्रशंसा की। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत करने वालों में जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता, भाजपा नेता अंबिका सिंह, रंजीत चंद्रवंशी, अमित साहू, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता समेत भाजपा के अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। फोटो बरही पी1: बरही चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत करते सांसद समेत भाजपा कार्यकर्ता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.