सिमडेगा, जनवरी 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा कार्यालय में शनिवार को पार्टी पदधारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक पूरी ने की। बैठक में जी राम जी के जिला संयोजक मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का आगमन होगा। जिसका मुख्य उद्देश्य जी राम जी के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा एवं मार्गदर्शन होगा आगामी होने वाले नप के चुनाव पर भी संगठन आत्मक चर्चा किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदधारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओ से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। बैठक में मुख्य रूप पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, मुकेश श्रीवास्तव, संजय ठाकुर, तुलसी कुमार साहू, नरेंद्र बड़ाईक, विद्या बड़ाइक, नगर अध्यक्ष चन्दन प्रसून आदि उपस्थित...