गढ़वा, दिसम्बर 13 -- भवनाथपुर। प्रखंड अंतर्गत भवनाथपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी महेंद्र सिंह का शनिवार की अहले सुबह पैतृक आवास भवनाथपुर बस्ती में आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले एक वर्ष से मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। निधन की खबर से क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम समाधी स्थल पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र आनंद सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...