आरा, जनवरी 2 -- शाहपुर। प्रखंड के भरौली गांव निवासी पूर्व मुखिया सियाराम पांडेय का निधन शुक्रवार की दोपहर हो गया। निधन की खबर मिलते ही शोक संवेदनाओं तांता लग गया। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मुखिया दिव्या मिश्र व राजेश मिश्र के नेतृत्व में किया गया। पूर्व मुखिया सियाराम पांडेय पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी और पूर्व विधायक राहुल तिवारी के रिश्तेदार भी है। मौके पर देवेन्द्र पांडेय, राघवेन्द्र मिश्र, अधिवक्ता उमाप्रकाश पांडेय, अखिलेश पांडेय, छोटे लाल पांडेय, ओम हरि मिश्र, मुन्ना यादव, शिक्षक विंध्याचल वर्मा, अशोक ठाकुर, धनंजय मिश्र सहित कई मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...