सासाराम, नवम्बर 28 -- संझौली, एक संवाददाता। संझौली पंचायत की पूर्व मुखिया सरस्वती देवी की गुरुवार देर रात निधन की सूचना पर प्रखंड में शोक की लहर फैल गई। उनके पुत्र सह पूर्व बीडीसी रवीन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी माता कुछ दिनों से बीमार थीं। वह मध्य विद्यालय परशुराम नगर छुलकार में शिक्षिका थीं और वर्ष 2002 में सेवानिवृत्त हुई थीं। इसके बाद 2016 से 2021 तक संझौली पंचायत में मुखिया रहीं। लोगों ने उनकी सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...