गिरडीह, फरवरी 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेदा गांव में पूर्व मुखिया वासुदेव नारायण सिंह एवं टिकेत राजेश कुमार सिंह के घर पर हमला व लूटपाट करने के मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में 26 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी लेदा निवासी राजेश कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज की गयी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हिरासत में लिये गये 15 में से नौ आरोपियों को रविवार को न्यायिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। जेल भेजे गये अभियुक्तों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरो निवासी विक्रांत नारायण सिंह, सिकंदर सिंह, शंभू सिंह, धीरेंद्र नारायण सिंह व कृष्ण प्रसाद सिंह, चेंगरबासा निवासी रविंद्र नारायण सिंह व अनंत सि...