जहानाबाद, फरवरी 2 -- करपी, निज संवाददाता। सहदेव प्रसाद यादव कॉलेज करपी के प्राचार्य ललित कुमार के पिता पूर्व मुखिया स्वर्गीय रामचरित्र यादव की 11वीं पुण्यतिथि प्रखंड मुख्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर इन्हें नमन किया। सभा में उपस्थित जहानाबाद के पूर्व विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने कहा कि स्वर्गीय राम चरित्र बाबू एक सामाजिक व्यक्ति थे। मुखिया रहते हुए इन्होंने काफी कार्य किया। आज भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को हम याद कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मुखिया अनिल दुबे, राम प्रवेश यादव, चंदन कुमार तथा शत्रुघन सिंह समेत दर्जनों लोगों ने अपनी बातें रखीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...