जहानाबाद, मई 16 -- हुलासगंज, निज संवाददाता खुदौरी पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय राजकिशोर शर्मा की धर्मपत्नी एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष की माता समाजसेवी उर्मिला देवी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका निधन सामाजिक जीवन के एक सक्रिय और समर्पित अध्याय के अंत के रूप में देखा जा रहा है। उर्मिला देवी न केवल एक सम्मानित राजनीतिक परिवार की सदस्य थीं, बल्कि समाजसेवा में भी उनकी गहरी भागीदारी रही है। क्षेत्र के गरीबों, जरूरतमंदों और महिलाओं के उत्थान के लिए वे हमेशा तत्पर रहती थीं। उनके निधन की खबर से ग्रामीणों, समाजसेवियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में गहरी शोक व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच कर अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.