किशनगंज, नवम्बर 6 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड अंतर्गत भोटाथाना पंचायत के पूर्व मुखिया मो. असलम (52) का बुधवार रात को निधन हो गया है। वे पंचायत में दो टर्म मुखिया रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया मो. असलम पिछले तीन वर्षो से बीमार चल रहे थे। मंगलवार रात तकरीबन दो बजे उनकी हालत बिगड़ गई,और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है मो. असलम 2006 के दौरान पंचायत चुनाव में मुखिया पद से पहलीबार चुनाव जीतकर मुखिया बने थे। उन्होंने दूसरी बार भी भोटाथाना पंचायत का मुखिया बनकर पंचायत का प्रतिनिधित्व किया। इधर पूर्व मुखिया की मौत से पंचायत वासियों में गम का माहौल है,वहीं परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...