रामपुर, दिसम्बर 16 -- जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से मंगलवार को बीएसए को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आठ फरवरी 2026 को होने वाली सीटेट प्राथमिक स्तर व उच्च प्राथमिक स्तर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु सामूहिक अनापत्ति प्रमाण पत्र आदेश निर्गत करने की मांग की गई है। कहा गया है कि मुरादाबाद सहित अन्य जनपदों में उक्त परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए संबंधित बीएसए ने सामूहिक अनापत्ति आदेश निर्गत भी कर दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. राजवीर सिंह, जिला महामंत्री अंजुम स्नेही सक्सेना आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...