प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 8 -- जामताली। रानीगंज थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय शेर खां में रविवार रात चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाया। चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कक्षा 7-8 के कमरे का ताला कुंडी तोड़कर कमरे में रखा स्मार्ट टीवी सिस्टम, यूपीएस, बैटरी सहित लगभग चार लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सोमवार सुबह प्रधानाध्यापक उमाकांत त्रिपाठी विद्यालय पहुंचे तो गेट और कमरे का टूटा ताला था। स्मार्ट टीवी सिस्टम समेत लाखों का सामान गायब था। प्रधानाध्यापक ने जामताली चौकी प्रभारी कामता प्रसाद सिंह को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.