आगरा, दिसम्बर 7 -- पूर्व माध्यमिक विद्यालय कागारौल प्रथम में हरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि छह नवंबर को बिना किसी विभागीय व वन विभाग की अनुमति के विद्यालय प्रांगण में लगे वर्षो पुराने कई प्रतिबंधित हरे पेड़ कटवा दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पेड़ों को कटवाने में विद्यालय के विद्यार्थयों को भी लगाया गया, जो कि गलत है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। कटे हुए पेड़ों की लकड़ी को विद्यालय की रसोई में मिड-डे मील बनाने के लिए जलाए जाने की भी शिकायत है, जबकि शासन द्वारा इस कार्य हेतु कन्वर्ज़न कॉस्ट उपलब्ध कराई जाती है और रसोई में लकड़ी का प्रयोग प्रतिबंधित है। कुछ लकड़ियां विद्यालय परिसर में साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं, जबकि कुछ के बेचे जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। विद्यालय परिसर में कटे पेड़ों के ठूंठ अब भ...