महाराजगंज, नवम्बर 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गुरली रमगढ़वा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बालिकाओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित नए कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान पंपलेट भी वितरित किया गया। उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण हेल्पला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.