गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक कंपनी निदेशक के अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर इंदिरापुरम थाने में कंपनी की पूर्व महिला कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति कंपनी में निदेशक और शेयर धारक हैं। उनके अनुसार कंपनी की पूर्व महिला कर्मचारी ने वर्ष 2023 में झूठे तथ्य के आधार पर उनके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करा दिया था। जांच में मामला फर्जी पाया गया था और पुलिस ने केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। आरोप है कि महिला ने चोरी से उनके अश्लील फोटो बना लिए थे। महिला ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर उनसे रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर महिला ने उनके फोटो वायरल कर दिए। उन्होंने पुलि...