वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह पटेल के आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्व. राजबली सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कौशलेंद्र सिंह से कहा कि पिता की छाया हटना वास्तव में बहुत कष्टप्रद होता है। यद्यपि यह शाश्वत नियम है कि जो आता है उसे एकदिन जाना होता है। उन्होंने स्व. राजबली सिंह की पत्नी श्रीमती बृजमती देवी से कहा कि अब आपको अभिभावक के रूप में परिवार का ख्याल रखना है। चाचा जी का स्नेह मुझे भी मिलता रहा है, उनकी कमी हम सबको हमेशा खलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...