लखीसराय, जनवरी 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लखीसराय रेलवे स्टेशन पर चल रहे पूनर्विकास एवं नवनिर्माण कार्यों का गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के वर्तमान महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर बन रहे नवनिर्मित भवन, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा बुनियादी ढांचे से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण, बेहतर प्रतीक्षालय, स्वच्छ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.