कोडरमा, दिसम्बर 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को बंधुआ-कोडरमा-धनबाद रेलखंड का विंडो टेलिंग निरीक्षण किया। ट्रेन की गति जब 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंची, तब भी ग्लास में पानी पूर्णत: स्थिर रहा, जिसे जीएम ने धनबाद मंडल की उत्कृष्ट ट्रैक संरचना और उन्नत मेंटेनेंस सिस्टम का स्पष्ट प्रमाण बताया। सुबह 11:43 बजे पहुंचे जीएम ने तिलैया लाइन की कनेक्टिविटी और साइडिंग लोडिंग का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वे 11:53 बजे तक बंधुआ में रुके, जिसके बाद विंडो ट्रेलिंग करते हुए 12:30 बजे कोडरमा से धनबाद की ओर रवाना हुए। निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित कुमार, मुख्य परिचालन प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, प्रधान मुख्य यांत्र...