आजमगढ़, फरवरी 19 -- आजमगढ़,संवाददाता। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा द्वितीय और उत्तर मध्यमा प्रथम के बोर्ड परीक्षा की परीक्षा गुरुवार को कड़ी निगरानी के बीच शुरू हो गई। पहले दिन पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षा में कुल 765 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। 11 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सचल दस्ता चक्रमण करते नजर आये। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा द्वितीय और उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षा गुरुवार को 11 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से पौने बारह बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष में...