गढ़वा, दिसम्बर 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में गृह रक्षा वाहिनी (होम गार्ड) के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। उससे जिले के छात्र, तैयारी कर रहे युवा व युवतियां गंभीर कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। रोजगार के अवसर नहीं मिलने के कारण युवाओं में निराशा बढ़ती जा रही है। उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उक्त विषय को लेकर छात्रों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व में उपायुक्त से मुलाकात की थी। मामले में उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही दिया गया है, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उसी क्रम में सोमवार को झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से मुलाकात कर जिले में गृह रक्षा वाहिनी के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अब गढ़वा के युवाओं का आप ही अंतिम विकल्प बचे ह...