रांची, जून 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सीरमटोली रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों की ओर से बुधवार को बुलाए गए झारखंड बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसी भी तरह की गड़बड़ी या हिंसा को रोकने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर थी। संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बंद के मद्देनजर पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव समेत 25 बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया। सभी को कैंप जेल में रखा गया। शाम पांच बजे पकड़े गए सभी लोगों को छोड़ दिया गया। हालांकि, बंद के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए 64 स्थानों पर स्टैटिक पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वैसे जिलाभर में करीब आठ सौ पुलिसकर्मियों की अलग से तैनाती की गई थी। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में दिनभर भ्रमणशील रहे। डीआईजी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.